Tell me a joke in hindi
Tell me a joke in hindi
Tell me a Joke in Hindi:
हंसना-हंसाना, खिलखिलाना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है. ऐसे में आपको खूब हंसाने और गुदगुदाने के लिए हम लाए हैं मजेदार जोक्स.
1) बेटा: पिताजी मैं 12वीं पास हो गया.
अब मैं डॉक्टर बनूंगा और कोरोना की दवा बनाऊंगा.
पिताजी: तू जिस कोरोना की वजह से पास हुआ उसी से दगा करेगा?
2) महिला: भईया लाल मिर्च देना...
दुकानदार(नौकर से): हरी... मिर्च दे जल्दी.
महिला: भईया ,हरी नहीं लाल मिर्च चाहिए.
दुकानदार: बहनजी, आपको तो लाल मिर्च ही दूंगा ,हरी तो मेरे नौकर का नाम है.
Jokes in Hindi
3) चिंकी: जीजू ,आप एक सप्ताह मैं कितनी बार दाढ़ी बनाते हो ?
जीजाजी: पचास से साठ बार.
चिंकी: ये कैसे हो सकता है.
जीजाजी: अरे...मैं नाई जो ठहरा.
4) चिंटू: यार ,ये शादी का मतलब क्या होता है ?
मिंटू: धूमधाम से खुद की सुपारी देना .
***************************************
संता (दूधवाले से): तुम्हारी दुकान का दूध खराब है, शरबत में डाला दूध फट गया.
दूधवाला(संता से): कौन से शरबत में डाला था?
संता: नींबू पानी में.
**************************************
संता: ये गांधी जी हर नोट में हंसते क्यों रहते हैं?
बंता: सिंपल है यार रोएंगे तो नोट गीला नहीं हो जाएगा.
**************************************
एक आदमी ने खूब शराब पी और उसके बाद आइने में अपनी शक्ल देखने लगा. शक्ल देखते हुए वो खुद से बोला, ‘अरे..!! इस आदमी को तो कहीं देखा है..!!!’ बहुत देर बाद जब उसे याद आया तो वो फिर अपने आप से बोला, ‘अरे याद आया..!! यह कमबख्त वही है, जो मेरी शादी की फोटो में मेरी बीवी के साथ बैठा है!!’
*************************************
Comments
Post a Comment